UPI कैसे काम करता है?
स्वागत है।
आइए जानते हैं।
यूपीआई कैसे काम करता है?
उदाहरण के लिए Phonepe यूपीआई से Paytm यूपीआई पर मनी ट्रांसफर पर समझेंगे।
Upi id - onetxxxhnoxxxy@ybl to onetxxxhnoxxxy@paytm
कैसे होता है आपका मनी ट्रांसफर-
जब आप मनी ट्रांसफर करते हैं तो उसकी सारी डिटेल आपके PhonePe ( जिस App से आप मनी ट्रांसफर कर रहे हैं ) के पास चली जाती है।
आपकी डिटेल PhonePe के पास आने के बाद PhonePe अपने पार्टनर ( Yes Bank/Axis Bank/ ICICI Bank ) को सूचित करता है। पार्टनर बैंक आपकी मुख्य बैंक को सूचित करके मनी को डिडक्ट कर लेता है इसीलिए आपका Money Yes Bank ( Sender's Partner Bank ) के पास चला जाता है यस बैंक फिर NPCI को सूचित करता है। NPCI ( UPI ) के पास आपका और आपके मित्र या किसी का सभी डेटा रहता है NPCI इसे Receiver के पार्टनर बैंक ( Paytm Payment Bank ) को सूचित करता है और आपका मनी रिसीवर के पार्टनर बैंक के पास चला जाता है रिसीवर का पार्टनर बैंक इसे रिसीवर के रिसीवर के Main Bank में ट्रांसफर कर देता है। और मुख्य बैंक रिसीवर के बैंक अकाउंट नंबर में मनी Credit कर देता है और मुख्य बैंक वापिस जानकारी रिसीवर के प्लेटफार्म के पार्टनर बैंक को देता है फिर पार्टनर बैंक इस जानकारी को वापस प्लेटफार्म को देता है और आपका मनी ट्रांसफर हो जाता है। और उसका इतिहास दोनों प्लैटफार्म पर दिखने लगता है।
Note - यह सभी कार्य 1.5 सेकंड से 45 सेकेंड के अंदर हो जाता है। और इन सभी कार्य में पेमेंट करने वाले प्लेटफार्म ( PhonePe, Paytm etc.) द्वारा एक ट्रांजैक्शन आईडी दिया जाता है जिसकी मदद से यह प्रक्रिया को संपन्न की जाती है और एनपीसीआई द्वारा एक यूपीआई रेफरेंस नंबर भी दिया जाता हूं जो ट्रांजैक्शन की पुष्टि करता है। यह दोनों नंबर ही द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र वाले आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का हल देते हैं।
आप नीचे देख कर भी उसे समझ सकते हैं।
Money Transfer
Example -
PhonePe ( Medium )
⬇️
Main Bank
⬇️
Yes Bank ( phonepe partner Bank )
⬇️
NPCI ( UPI )
⬇️
Paytm Payment Bank ( Paytm partner Bank)
⬇️
Main Bank ( Receiver Bank Account )
⬇️
Receiver Bank account Number
⬇️
Paytm ( Medium )
Note - कभी-कभी आपका ट्रांजैक्शन failed या Processing में चला जाता है और आपके बैंक अकाउंट से पैसा कट जाता है और रिसीवर को प्राप्त नहीं होते हैं। इस स्थिति में आपका पैसा Sender या Receiver के Platform ( Paytm, PhonePe , Google Pay) के पार्टनर बैंक के पास सुरक्षित रहता है और यह जल्द ही या तो रिसीवर या सेंडर के पास ट्रांसफर या रिफंड हो जाता है। यह प्रक्रिया 5 मिनट से 72 घंटे के अंदर पूरी हो जाती हैं।
मनी ट्रांसफर में NPCI ( UPI ) का क्या कार्य है?
मनी ट्रांसफर के लिए एनपीसीआई का कार्य -
NPCI के पास ही यह डेटा होता है कि कौन-सा मोबाइल नंबर कौन से बैंक अकाउंट नंबर से अथवा कौन-सा बैंक अकाउंट नंबर किस यूपीआई आईडी से जुड़ा है।
इस प्रकार होता है मनी ट्रांसफर अथवा कोई भी यूपीआई ट्रांजैक्शन
धन्यवाद!